HI/Prabhupada 0149 - कृष्ण भावनामृत आंदोलन, इसका मतलब है परम पिता का पता लगाना



Tenth Anniversary Address -- Washington, D.C., July 6, 1976

तो यह कृष्ण चेतना आंदोलन इसका मतलब है परम पिता का पता लगाना। परम पिता। यह सारांश अौर तत्त्व है इस आंदोलन का। अगर हम अपने पिता को नहीं जानते हैं, तो यह एक बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। कम से कम भारत में, यह एक रिवाज है, कि अगर कोई अपने पिता का नाम नहीं बता सकता है तो वह बहुत सम्मानजनक व्यक्ति नहीं है। और यह अदालत की प्रणाली है कि तुम अपना नाम लिखो , तुम अपने पिता का नाम लिखो। यह भारतीय, वैदिक प्रणाली, और नाम, अपना नाम, अपने पिता का नाम और अपने गांव का नाम। ये तीनों एक साथ संयुक्त। हो सकता है यह प्रणाली अन्य देशों में प्रचलित हो, लेकिन भारत में यह प्रणाली है। पहला नाम अपना नाम, दूसरा नाम अपने पिता का नाम, और तीसरा नाम है गांव का या जिस देश में वो पैदा हुआ है । यह प्रणाली है। तो पिता का ..., हमें पिता का पता होना चाहिए। यही कृष्ण भावनामृत आंदोलन है। अगर हम अपने पिता को भूलते हैं, तो यह एक बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। और किस तरह का पिता? परम ब्रह्म परम धाम (भ गी १०.१२) सबसे अमीर। नाकि वो गरीब पिता जो अपने बच्चों को खिला नहीं सकता है। वह पिता नहीं। एको यो बहुनाम् विदधाति कामान्। वह पिता इतना समृद्ध है कि वह अकेले लाखों, करोड़ों, अरबों जीवों को खिला रहा है। अफ्रीका में सैकड़ों हाथी हैं। वह उन्हें खिला रहे है। और कमरे के अंदर एक छेद है, लाखों चींटियॉ हो सकती है। उन्हे भी वह खिला रहे है। एको यो बहुनाम् विदधाति कामान्। नित्यो नित्यानाम् चेतनस् चेतनानाम् (कठ उपनिषद २.२.१३) यह वैदिक जानकारी है। तो मानव जीवन, यह पिता कौन है समझने के लिए है, उनका कानून क्या है, भगवान कौन है, उनके साथ हमारा रिश्ता क्या है। यह वेदांत है। वेदांत का मतलब नहीं है कि कुछ बकवास करो और पिता के साथ कोई रिश्ता न हो। श्रम एव हि केवलम्। अगर तुम अपने पिता को नहीं जानते......

धर्म: स्वनुस्थित: पुंसाम
विश्वक्सेन कथासु य:
नोत्पादयेद् यदि रतिम्
श्रम एव हि केवलम्
(श्रीमद भागवतम १.२.८)

यह नहीं चाहिए। और कृष्ण कहते हैं, वेदैश च सर्वैर अहम् एव वेद्य: (भ गी १५.१५) तो तुम वेदान्त वादी बनो, ये बहुत अच्छा है। वेदांत की शुरुआत में यह कहा जाता है कि पूर्ण सत्य वह है जिससे सब कुछ आता है। अथातो ब्रह्म जिज्ञासा । यह शुरुअात है। अब मानव जीवन परम निरपेक्ष सत्य को समझने के लिए है, जिज्ञासा। हर किसी को निरपेक्ष क्या है यह पूछताछ करनी चाहिए। यही मानव जीवन है, निरपेक्ष सत्य का पता लगाना। तो अगला सूत्र तुरंत कहता है कि निरपेक्ष सत्य वह है जो हर किसीका का स्रोत है। और वह सब कुछ क्या है? हम दो बातें पाते हैं: चेतन और अचेतन। व्यावहारिक अनुभव। उनमें से कुछ चेतन हैं और उनमें से कुछ निर्जीव हैं। दो बातें। अब हम इन किस्मों का विस्तार कर सकते हैं। वह दूसरी बात है। लेकिन यह दो बातें हैं। तो यह दो बातें, हम देखते हैं कि इन दो वस्तुए, चेतन और अचेतन, से ऊपर एक नियंत्रक है । तो हमें इन दो चीज़ो, चेतन और अचेतन, के स्रोत की पूछताछ करनी होगी, क्या स्थिति है? यह स्थिति श्रीमद-भागवत में समझाई गई है। जन्मादि अस्य यतो अन्वयाद् इतरतश चार्थेषु अभिज्ञ: (श्रीमद भागवतम १.१.१) |

यह विवरण है। सब कुछ का मूल स्रोत अभिज्ञ: है। कैसे? अन्वयाद् इतरतस् चार्थेषु । मैंने कुछ बनाया है, तो मुझे सब कुछ, सभी विवरण पता है। अन्वयाद्, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से, मुझे पता है। मैं कुछ निर्माण करता हूँ तो ... अगर मैं कुछ विशेष खाना पकाना जानता हूँ, तो मुझे सभी विवरण पता है कि कैसे यह करना है। यही मूल है। तो यह मूल कृष्ण है। कृष्ण कहते हैं, वेदाहम् समतितानि (भ गी ७.२६) "मैं सब कुछ जानता हूँ - अतीत, वर्तमान और भविष्य। " मत: सर्वम् प्रवर्तते। अहम् अादिर् ही देवानाम् (भ गी १०.२) निर्माण के सिद्धांत के अनुसार ... सिद्धांत नहीं, तथ्य। ब्रह्मा विष्णु महेश्वर। तो ये मुख्य देवता हैं । तो विष्णु मूल है। अहम् आदिर् हि देवानाम्। सर्जन, पहले महा विष्णु, तो महा विष्णु से गर्भोदकशायी विष्णु हैं। गर्भोदकशायी विष्णु से क्षीरोदकशायी विष्णु, विष्णु का विस्तार, और उनसे, ब्रह्मा आते हैं। ब्रह्म का जन्म होता है गर्भोदकशायी विष्णु से, कमल के फूल पर, फिर वह रुद्र को जन्म देते हैं। ये रचना की समजूति है। तो कृष्ण कहते हैं अहम् अादिर् हि देवानाम् । वे विष्णु के भी मूल है, क्योंकि शास्त्र से हम कहते हैं, कृष्णस् तु भगवान स्वयम् (श्रीमद भागवतम १.३.२८) | पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान कृष्ण है। और कृष्ण के पहले विस्तार बलदेव हैं। तब उनसे यह चतुर व्यूह वासुदेव, संकर्षण, अनिरुद्ध, इस तरह। फिर नारायण। नारायण से, दूसरा चतुर व्यूह और दूसरे चतुर व्यूह से संकर्षण, महा विष्णु । इस तरह तुम्हे शास्त्र सीखना चाहिए। तुम्हे वास्तव में मिलेगा, जैसे कि शास्र में कहा गाया है, कृष्णस् तु भगवान स्वयम् ।. और कृष्ण कहते हैं, अहम् अादिर् हि देवानाम् (भ गी १०.२). अहम् सर्वस्य प्रभवो मत्त; सर्वम प्रवर्तते (भ.गी. १०.८) । और अर्जुन स्वीकार करते हैं, परम ब्रह्म परम धाम पवित्रम परमम् भवान (भ गी १०.१२) । इसलिए हमें शास्त्र को स्वीकार करना होगा। शास्त्र चक्षुशात: तुम्हे शास्त्र के माध्यम से देखना होगा। और अगर तुम शास्त्र पढो तो तुम पाअोगे - कृष्णस् तु भगवान स्वयम् ।

तो यह कृष्ण भावनामृत आंदोलन का मतलब है मानव समाज के लिए पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान को प्रस्तुत करना। यह कृष्ण भावनामृत आंदोलन है। तो हमने यह आंदोलन शुरू किया १९६६ में, पंजीकरण से। हमारे रूपानुग प्रभु नें पहले से समझा दिया है। इसलिए बहुत गंभीरता से इस आंदोलन को लें। वही, कृष्ण नें ऐतिहासिक पांच हजार साल पहले शुरू किया। और उन्होंने अपने शिष्य अर्जुन के साथ इस आंदोलन को शुरू किया। फिर चैतन्य महाप्रभु, पांच सौ साल पहले, उन्होनें फिर इस आंदोलन को पुनर्जीवित किया। वह श्री कृष्ण स्वयं है। और वह चल रहा है। मत सोचो कि यह एक कृत्रिम आंदोलन है । नहीं । यह अधिकृत आंदोलन है और अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। महाजनो येन गत: स पंथा: (चैतन्य चरितामृत मध्य १७.१८६) | शास्त्र में महाजनों का उल्लेख किया गया है। तो कृष्ण भावनामृत आंदोलन में स्थिर रहो और कृष्ण को समझने की कोशिश करो। हमेर पास इतने सारे साहित्य हैं, अधिकृत साहित्य । और अपने जीवन को सफल बनाअो।

बहुत बहुत धन्यवाद।